logo

झारखंड के पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी है, आदिवासी-मूलवासी की कल्याण की बात नहीं करतीः सीएम

cham21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले धड़ाधड़ा चुनावी सभा किए जा रहे हैं। इसी बीज आज गुमला के बसिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ है जहां मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि ये चुनाव देश के लिए निर्णायक है। हम सब इंडिया गठबंधन के हैं। देश में तानाशाही है। लोकतंत्र को बचाना है। संविधान को खतरा है। देश में जब से बीजेपी का शासन 2014 से है तब से पूरे देश में झूठ की खेती हो रही है। जुमलेबाजी हो रही है। रोजगार महंगाई पर किसी पर नहीं कहती। झारखंड अलग है। यहां खनिज है लेकिन आज प्रदेश में 24 साल में वे लोग सबसे ज्यादा शासन किया लेकिन झारखंड को अलग दिशा में ले गए।


पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी है
सीएम ने कहा झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी है। रोजगार और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते। 10 साल से केवल जुमलाबाजी हो रही है। 5 साल में मिला एक मौका नहीं गंवाना है। उनका वोट का चोट देना है। उन्हें सत्ता से बेदखल करना है। वे झारखंड के किसानों का हित नहीं सोचते। मुट्ठी भर पूंजपति के लिए सरकार है। यहां की इतिहास और परंपरा से मतलब है। पीएम आए थे लेकिन कभी नहीं सोचा की आदिवासी अस्मिता कैसे बचेगी। परमपा कैसे बचेगी। शिक्षा की व्यवस्था नहीं की। केवल जुमला कार्य है।

राज्य सरकार गठबंधन की सरकार आई। आदिवासी मूलवासी अस्तित्व बचाने के लिया सरना धर्म कोड बनाया लेकिन बीजेपी ने रोक दिया। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की लेकिन वो आगे नहीं बढ़ेगा। आदिवासी मूलवासी पिछड़ा दलित गरीब विरोधी है बीजेपी सरकार। झारखंड का अस्तित्त बचाना है। हमने कई कल्याण के काम किए। ये जयपाल सिंह मुंडा की धरती है। विदेश में पढ़ने के लिए चत्रवृति की वुस्वथा की जयपाल के नाम से। यहां मजदूर का बच्चा अच्छी शिक्षा लेगा। छात्रवृति को 3 गुना बढ़ा दिया। यही झारखंड को संवारेंगे। 


बीजेपी की सरकार ने स्कूल बंद कर दिया था 
डबल इंजन की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किए। गांव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। इनको मंशा की आदिवासी कल्याण नहीं है। यहां का इतिहास मिटाना चाहती है। जंगल के भीतर भी योजना पहुंची। सर्वजन पेंशन स्कीम हम लाए। ये झारखंड को आगे बढ़ाना काबू नहीं सोचे। केवल खनिज का व्यापार किया। पूंजीपतियों को सब सौंप दिया। झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा।

राहुल गांधी युवा सम्राट हैं। चुनाव संविधान बचाने के लिए है। लोकतंत्र को बचाने के लिए है। तानाशाही को मिटाना है। तानाशाही की वजह से ही आपके नेता हेमंत सोरेन जेल में हैं। हमें मजबूती से संघर्ष करना है। हमने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई की। हमें सुखदेव और कालीचरण को जीतना है। झारखंड की सभी14 सीटों पर जीत हासिल करना है।

Tags - Champai Soren Champai Soren Gumla Gumla Basia News Jharkhand Gumla News Rahul Gandhi Gumla Champai Soren CM Jharkhand