logo

CM चंपाई के बड़े ऐलान : जुलाई से गरीबों को 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 25-50 आयुवर्ग की महिलाओं को सहायता राशि

ोमपो14.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज धनबाद दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कुल 383.70 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमलोग ऐसा जिला में है जिस जिला में पूरा भारत वर्ष का नजर है। इसका अलग ही परिचय है। इसी धरती से कोयला से परिचय है। यहां हर तरह की ताकत देखने को मिलती है। तीन महीना तक हमलोग चुनाव में व्यस्त रहे। सरकार का काम काज रूक गया था। चुनाव में राज्य सरकार का बहुत कुछ जाना कि राज्य में जनता की क्या स्थिति है। शैक्षणिक व्यवस्था क्या है। ये सरकार झारखंड की जनता के लिए सोचती है। ये धनी जिला है। लेकिन यहां का जनता जिस कोयलांचल से विस्थापित हुआ, जिससे प्रभावित हुआ उनका हक यहां का मजदूर उनका ऊपर में हमारी सरकार ने नजर कि कैसे उसको मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा। एक दिन हम ऐसी नीति लाने की कोशिश करेंगे कि यहां के मजदूर भी सम्मान की जिंदगी जिए। 

ये धनबाद जिला राज्य के अंदर बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। झारखंड को अलग हुए 24 साल हो रहा । कभी भाजपा यहां लंबा समय तक राज किया है। उनका डबल इंजन सरकार भी था। लेकिन यहां का आदिवासी, दलित वंचित अल्पसंख्यक के हित में नहीं सोचा। कभी इस झारखंड की भावना को नहीं समझा। सिर्फ उनकी नजर खनिज संपदा पर थी। महागठबंधन सरकार को आपने हेमंत बाबू के नेतृत्व मनें जनादेश दिया। सरकार बनने के साथ ही कोरोना आ गया। राज्य सरकार को आपके बीच आने का मौका नहीं मिला। प्रवासी मजदूर को लाना हमारे लिए चैलेंज था। देश के अंदर में पहला राज्य है जो चप्पल और लूंगी पहनने वाला मजदूर को हवाई जहाज से लाया। किसी राज्य में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। दो साल उसी में बीत गया। कोरोना से उभरा तो हमने ऐसा काम किया कि अंतिम व्यक्ति तक योजना हमलोग पहुंचाए। एक एक परिवार को हमलोगों ने सरकार आपके द्वार से जोड़ा। हमलोगों ने योजना बनाया। हर परिवार जो अपने बूढ़ा मां बाप को नहीं देखते थे उसको हम 1 हाजर रुपये पेंशन देते हैं।  


झारखंड नाम का धनी प्रदेश है। यहां खनिज का भंडार है। कहीं तांबा है अभ्रक है। लेकिन भाजपा ने अलग राज्य होने के साथ ही सत्ता पर काबिज था। लेकिन दलित ना आदिवासी ना गरीब गुरबा के लिए योजना लाया। पहले हम हर परिवरार को शिक्षा देंगे। क्यों ये धनी प्रदेश होते हुए भी गरीब हो गया। क्यों विकास में आगे नहीं है। इसलिए हमने योजना बनाया कि हर विद्यार्थी को तीन गुणा तक छात्रवृति दिया ताकि कोई बच्चा स्कूल जाना बंद ना करे। हर बच्ची को सावित्रिबाई फूले योजना से जोड़ा। ताकि कोई भी बेटी पढ़ाई नहीं छोड़े। ये महागठबंधन सरकार की सोच है। हम हर परिवार में शिक्षा का दीपक जलाएंगे। मजदूर का बेटा हो गया किसान का बेटा हो अगर उसको शिक्षा प्राप्त करना है तो गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू कर दिया। ताकि अच्छा पढ़ लिखकर राज्य को संवारों। बच्चों को हमने विदेश भेजा। जाओ अच्छा शिक्षा प्राप्त करो और राज्य को सवारों। इतना धनी प्रदेश में यहां के आदिवासी मूलवासी किसान की आर्थिक स्थिति दयनीय है। कभी भी भाजाप ने नहीं सोचा कि झारखंड को विकास की श्रेणी में ले जाओ। झारखंड में सिर्फ झूठा वादा करते हैं। हमलोग कह सकते हैं कि अंतिम व्यक्ति तक हमने योजना को पहुंचाया। भाजपा नहीं कर सका। इसलिए ये सरकार सोच लिया है कि झारखंड को विकास की क श्रेणी में लाना है। हर खेत में पानी पहुंचे इसकी भी हम व्यव्सथा कर रहे हैं। केसीसी लोन भी लेते हैं। 2 लाख तक का ऋण माफ कर रहे हैं। 


हेमंत सरकार को स्थिर से भाजपा ने कभी नहीं रहने दिया। आपने हमको जनादेश दिया। लेकिन हिलाते डुलाते रहा। चार साल में सत्ता परिवर्तना करना पड़ा। वेवजह से हेमंत बाबू को जेल में रख दिया है। वह यहीं गुनाह किया है कि हर परिवार में पेंशन पहुंच गया। विधवा को पेंशन देने का योजना लाया। हमलोग 18 साल की विधवा को भी पेंशन दे रहे हैं ताकि वह सम्मान के साथ रह सके। डबल इंजन की सरकार ने 5 हाजर से ज्यादा विद्यालय बंद कर  दिया था। वो चाहते थे कि आप नहीं पढ़े। ताकि यहां का बेटा बेटी प्राइमरी स्कूील तक जाने का नसीब ना हो। हमारी सरकार ने शिक्षा का दिया हर परिवार तक जलाया। छात्रवृति से लेकर मॉडल स्कूल तक। अभी ऐसा मॉडल स्कूल खोंलेंग कि हर बच्चे को अच्छी सिक्षा मिले।
सत्ता में आने के साथ हमने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया। अगले महीना से 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। चाहे कहीं घर हो। बिजली से संबंधित हर तरह की विसंगति को दूर करेंगे। क्योंकि हमने झारखंड को रोड रास्ता पंचायत से जुड़े। इसलिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ताकि हर जगह यातायात की सुविधा हो। हमलोगों ने मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना शुरु किया ताकि आपको एक पैसा नहीं लगे। ताकि शहर और गांव में कोई खाई नहा रहे। महागठबंधन के राज में किसी को भेदभाव से ना देखा जाए। 


हमलोग की आर्थिक स्थित दयनीय है। अगला महिना से मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वाबलंबन योजना शुरू किया जाएगा। 25 साल से 50 साल तक की बहन बेटी को हम हर महीना सहायता राशि देंगे। हमलोग नाम का धनी प्रदेश मे है। लेकिन हमारा गांव गरीब गुरबा आर्थिक स्थिति दयनीय है। इसलिए हमलोग शिक्षा को बढ़ावा दे रहे है। हर विद्यार्थी को अच्छा शिक्षा मिले स्वास्थय बीमा भी हम शुरू करने जा रहा है। 15 लाख तक हम स्वास्थय बीमा योजना हम अगल महीने से शुरू करेंगे। ताकि यहां का जो आयुष्मान कार्ड से वंचित है उनको 15 लाख तक का शरीर को स्वस्थ रखने के लिए  सहायता राशि मिल सके। ताकि कोई भी परिवार स्वास्थ्य लाभ  से वंचित ना हो। ये सरकार हर तरह की सोच से आगे बढ़ रही है। हम झारखंड के आदिवासी दलित को हर सुविधा देने के लिए तत्पर हैं। भाजपा देश की सबसे बड़ा झूठा पार्टी है। यहां का अस्मिता को बचाना है। जो हम कहत है वहीं करते हैं। नौजावन 25 लाख तक लोन ले सकते हैं। उसमं 40 प्रतिशत तक सब्सिडी है। अगस्त सितंबर 40 से 50 हजार शिक्षक बहाली होगी। सिपाही बहाली होगी। 

Tags - Jharkhand Government Jharkhand Government News Chief Minister Champai Soren Dhanbad visit Champai Soren CM Champai in Dhanbad