logo

CM चंपाई सोरेन ने गिरिडीह के दिशोम मांझी थान में की पारंपरिक पूजा-अर्चना, राज्य की समृद्धि के लिए की कामना

CM10.jpeg

गिरिडीह 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित दिशोम मांझी थान में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान सोरेन ने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति तथा कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंत्री बसंत सोरेन के अलावे अन्य लोग भी सोरेन के साथ मौजूद रहे। बता दें कि सीएम चंपाई सोरेन ने आज गिरिडीह जिला के पीरटांड़ मे मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। इस दौरान हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि जैसे ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 2019 में सरकार आई वैसे ही कोरोना कोरोना जैसे महामारी आ गई। दो साल तक हम उसमें काम नहीं कर पाए। हमारी सरकार को बीजेपी ने लगातार अस्थिर करने की कोशिश की।


बीजेपी पर यूं बोला हमला 

सीएम ने कहा कि बीजेपी की गारंटी पर मत जाइए। हर समय झारखंड को केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। इसलिए अबुआ आवास लाना पड़ा। यहां के खनिज संपदा को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात भेजा गया। अगर यहां 2 प्रतिशत भी खर्च होता तो आज झारखंड का भाग्य कुछ और होता। हम ऐसी व्यवस्था लाएंगे कि यहां का गरीब गुरबा अपने पैर पर खड़े हो सकें। यहीं सोचकर हमने रोटी, कपड़ा मकान की बात सोची। इस इलाके में डीवीसी भी है। डीवीसी ने यहां का पानी उपयोग किया। यहां की हर चीज उपयोग किया जाता है। लेकिन यहां के मजदूर, खेत खलिहान में काम करने वाले किसान के बारे में नहीं सोचा गया कि कैसे उनको पानी मिले। 

झारखंडवासियों के अधिकार की बात की 

सीएम चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि आपको समझना होगा कि इस धरती का भूमिपुत्र हैं आप। आपको इसे संवारना है। रोटी, कपड़ा मकान देने की तैयारी हमारी है। इसी धरती में 2 हजार किलोमीटर दूर से आकर लोग 2 तल्ला, तीन तल्ला मकान बना ले रहे हैं। लेकिन जो यहां के लोग हैं वो जैसे के तैसे हैं। हम बुनियाद को मजबूत करेंगे। विकास की श्रेणी से नीचे लिखे झारखंड को हम ऊपर उठाएंगे। यहां पाइपलाइन से पानी को लाना होगा। पाइपलाइन का जाल बिछेगा। 12 महीना हर खेत में पानी पहुंचेगा। अपने आप आपका आर्थिक व्यवस्था बदल जाएगा। आपकी सरकार आए और आपकी योजना के मुताबिक काम करेगी। हमारा काम देखकर बीजेपी के पेट में दर्द हो गया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn