logo

मुख्यमंत्री ने टैक्स वसूली के कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को दिया निर्देश 

मुख्यमंत्री ने टैक्स वसूली के कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को दिया निर्देश 

रांची 
सीएम चंपाई सोरेन ने वाणिज्य कर विभाग को चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में टैक्स वसूली  के निर्धारित 6 हज़ार करोड़ रुपए के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि टैक्स रिवकवरी कार्य में तेजी लाई जाए। सीएम आज वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर वाणिज्य कर विभाग की ओर से बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 6 हज़ार करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 35 सौ करोड़ रुपए टैक्स की वसूली की जा चुकी है। इसके साथ टैक्स वसूली के कार्य मे तेजी लाई जा रही है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 26000 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य वाणिज्य कर विभाग ने रखा है। 

 जीएसटी से संबंधित अहम निर्देश 

सीएम ने सेल टैक्स विभाग से कहा कि ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल जैसे राज्यों के संदर्भ में जीएसटी से संबंधित तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करें। इस मौके पर सेल टैक्स विभाग की ओर से बताया गया कि जीएसटी कंपनसेशन के रूप में भारत सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 165 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई, लेकिन अबतक देय राशि का भुगतान नहीं हुआ है। 

 वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 

वाणिज्य कर सचिव ने सीएम को इस बात से अवगत कराया कि विभाग के द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वाणिज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर के रिक्त पदों को भरने की दिशा में आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। 


 

Tags - Champai SorenCommercial TaxTax recoveryJharkhand News