logo

MLC सुनील चौधरी की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

MLC सुनील चौधरी की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन आज नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, रांची स्थित सुनील चौधरी (सदस्य, बिहार विधान परिषद)  के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सुनील चौधरी की सुपुत्री सुरभि श्री के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दंपति को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नए जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सुनील चौधरी एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्ति की तथा इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर प्रसन्नता जाहिर की।

Tags - MLC Sunil ChaudharydaughtermarriageHemantKalpana