रांची:
पोषण सखियों का अपनी मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। इसी को लेकर आज सैंकड़ों की संख्या में पोषण सखियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इनको रोकने के लिए कई बैरिकैड लगाए गए थे। पोषण सखियां सीएम का काफिला रोकने की कोशिश कर रही थीं। इस बीच पोषण सखियों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। कई सखियों को चोट भी लगी हैं।

कई नेता पहुंचे थे
बता दें कि पिछले कई दिनों से पोषण सखियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को इनसे बात करने के लिए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विधायक मथुरा महतो, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू पहुंचे थे। विधायकों ने पोषण सखी की दीदियों से बात कर उन्हें आश्वसत किया कि जल्द ही उनकी मांगो पर विचार किया जाएगा।

क्या है मांगे
पोषण सखी की दीदियों का कहना है कि वर्ष 2015 से लेकर अभी तक इऩकी स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। वेतन में भी वृद्धि नहीं की गई है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से पोषण सखी विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रही हैं।