logo

ज्यूडिशियल एकेडमी : कार्यक्रम में शामिल हुए चीफ जस्टिस एन वी रमना, चांडिल और गढ़वा कोर्ट का किया उद्घाटन 

nvvvv.jpg

रांचीः 

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना आज रांची में हैं। उन्होंने धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और साथी ही कई जज,अधिवक्ता और नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स मौजूद रहे। सीजेआई ने चांडिल और गढ़वा कोर्ट भवन का ऑनलाइन उदघाटन किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का भी वितरण किया। जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो दिया था। 


साढ़े तीन बजे लौट जाएंगे वापस 
इसके अलावा सीजेआई ने निराश्रितों की सुरक्षा और उनके अधिकारियों को संरक्षित करने में मध्यस्थता की भूमिका पर भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।  इस कार्यक्रम में सीजेआई निराश्रितों को उनके अधिकार से अवगत कराएंगे।  जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया कार्यक्रम समापन के पश्चात दिन के 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे।