निरसा(बंटी झा) :
इसीएल मुख्यालय के शीतलपुर की सीआइएसएफ टीम ने निरसा थानाक्षेत्र अंतर्गत साहेबडंगाल खुदिया नदी जंगल में छापेमारी कर करीब 150 टन कोयला जब्त किया है। इसके साथ ही कोयला लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। सीआइएसएफ प्राथमिक दर्ज कराने में जुटी हुई है।

सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि खुदिया नदी जंगल में कोयला उत्खनन कर ट्रक माध्यम से बाहर भेजा जा रहा है। उसी सूचना के आधार पर सीआइएसएफ ने छापेमारी की। वहां उत्खनन करके सैकड़ों टन कोयला रखा था। सीआइएसएफ ने उक्त कोयले को भी जब्त किया। गौरतलब है कि सीआइएसएफ लगातार छापेमारी कर कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। बीते कुछ माह से सीआइएसएफ दर्जनों कोयला लदे ट्रक सहित हजारों टन कोयला जब्त कर चुकी है।
