द फॉलोअप टीम;निरसा (बंटी झा)
CISF मुगमा कैंप की टीम ने आज सुबह सियारकनाली में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 2 मोटरसाइकिल, दो स्कूटर, दो साइकिल और 600 किलो कोयला जप्त किया। जिसे गलफरबाड़ी ओपी की पुलिस को सौंप दिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
इस संबंध में सीआईएसएफ के अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सियारकनाली में अवैध तरीके से कोयला का खनन किया जा रहा है। साथ ही उसे आसपास के भट्टों में खपाया जा रहा है। उसी सूचना पर छापेमारी की गई जिसमें उक्त सामानों को जप्त किया गया है। हालांकि इस दौरान इस धंधे में लगे लोग वाहन छोड़कर भाग गए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N