नंदलाल तुरी
पाकुड़ में आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा के बरहरवा स्थित आवास पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली तथा केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने सांसद विजय हांसदा को बुके भेंट कर क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस पर्व को प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक बताते हुए समाज में आपसी मेल-जोल को मजबूत करने की अपील की।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेश घोष, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां एवं मुसलुद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उद्दूद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा सचिव सरकार टुडू, जावेद आलम, जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष इस्माईल शेख, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष इमदादुल अंसारी सहित जिले भर से आए वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
