logo

क्रिसमस उत्सव  परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था का है प्रतीकः हेमंत सोरेन

ht.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिले में अवस्थित जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च एवं पेंटीकॉस्टल चर्च के पुरोहित तथा यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को क्रिसमस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था को दर्शाता है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। हम सभी के जीवन में खुशियां हमेशा बरकरार रहे, प्रभु यीशु से यह प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज,  जीईएल चर्च के महासचिव श्री ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, श्री सुजीत कुजूर, श्री सजीत टोप्पो, श्री आकाश तिर्की एवं श्री विकास तिर्की मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फादर अजीत खेस एवं फादर मेडॉट तथा मिशनरी ऑफ चैरिटी की रिजनल सुपीरियर सिस्टर जोस स्लेटा, सिस्टर मारिया अगस्ता तथा सिस्टर ग्वालबट ने  शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस उत्सव  सेलिब्रेट किया । उन्होंने एक -दूसरे को प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में मनाए जा रहे क्रिसमस  पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। 

Tags - Jharkhand Christmas Chief Minister Hemant Soren Kalpana Soren church priests youth leaders greetings