logo

चोपन–मधुपुर नई एक्सप्रेस से पलामू को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी, सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन

चोपन–मधुपुर नई एक्सप्रेस से पलामू को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी, सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन

रांची 

गाड़ी संख्या 13341/13342 चोपन–मधुपुर–चोपन नई एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलेगी, जिससे पलामू क्षेत्र का देवघर से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। गाड़ी संख्या 13341 चोपन–मधुपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, सोमवार और बुधवार को चोपन से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी।  वापसी में गाड़ी संख्या 13342 मधुपुर–चोपन एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को मधुपुर से सुबह 4:00 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे चोपन पहुंचेगी। परिचालन के दौरान ट्रेन का ठहराव रेणुकूट, नगर उटारी, रमना, गढ़वा टाउन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, बरही, कोडरमा, महेशपुर, नवाडीह, धनवार, जमुआ और न्यू गिरिडीह में होगा। इस नई ट्रेन में LHB के 6 जनरल कोच, 4 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 1 जनरेटर कार और 8 स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे। 

एक महत्वपूर्ण सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी

इस ट्रेन के संचालन से पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न जिलों के बीच आवागमन में भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन का टाईम टेबल और स्टॉपेज संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है। अब परिचालन कार्यक्रम, तिथि और समय-सारणी पूर्व मध्य रेल द्वारा जारी किया जाएगा जिसके बाद यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी।


 

Tags - Chopan Madhupur Express Palamu Rail Connectivity Deoghar Rail Service Indian Railways LHB Train