logo

दुर्गा पूजा महोत्सव की विधि व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP ने की बैठक 

DURGAPUJAMEETING.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह बैठक की। बैठक में एडीजी अभियान, जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, प्रमंडलीय आयुक्त, जिले के DC और SP शामिल हुए। 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए यह समीक्षा बैठक हुई।

इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा 
बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल का सत्यापन, विसर्जन की तारीख और जुलुस मार्गों का सत्यापन, सुरक्षा की व्यवस्था, पुलिस बल की उपलब्धता और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा शांति समिति की बैठक की स्थिति और दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का भी सत्यापन किया गया। साथ ही DJ और साउंड सिस्टम पर उत्तेजक गाने के प्रयोग संबंधी नीति पर भी बात की गयी। 

Tags - झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज दुर्गा पूजा महोत्सव बैठक Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Durga Puja Festival Meeting