logo

सौग़ात : महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री करेंगे जामताड़ा फ्लाईओवर का उद्घाटन: इरफान अंसारी

महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री करेंगे जामताड़ा फ्लाईओवर का उद्घाटन: इरफान अंसारी

जामताड़ा:

जामताड़ा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी का प्रयास रंग लाया है। 1 मार्च को महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर जामताड़ा फ्लाईओवर का विधिवत उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। फ्लाईओवर निर्माण से स्थानीय लोग काफी खुश हैं।  उद्घाटन समारोह में रेलवे पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि इस फ्लाईओवर को लेकर डॉ. इरफान अंसारी काफी दिनों से लगे थे। जब विधायक नहीं बने थे उसी समय से उन्होंने ठान लिया था कि यहां फ्लाईओवर हर हाल में बनना चाहिए। आज फ्लाईओवर का सपना पूरा हुआ। इस फ्लाईओवर को जनता को सौंप दिया जाएगा।

डॉ. विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने चुनाव जीतने से पूर्व यह वादा किया था कि मैं लोगों को कष्ट नहीं होने दूंगा। यहां आए दिन जाम लग जाता था। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों को काफी कठिनाई होती थी। एम्बुलेंस के जाम में फंस जाने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हुई।
फ्लाईओवर बनने में जमीन विवाद के कारण थोड़ी देर हुई लेकिन अब कार्य पूरा हो चुका है।