logo

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को किया नमन, वंशजों को किया सम्मानित

1361.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अमर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह  पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वंशजों से मुख्यमंत्री ने काफी देर तक बातचीत की। उन लोगों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सिदो-कान्हू पार्क, भोगनाडीह, साहिबगंज में अमर शहीद सिदो- कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनको श्रद्धांजलि दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT