logo

साहिबगंज : आज संथाल दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत, पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

HASTA_CM14.jpg

रांचीः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज दौरे पर रहने वाले हैं। सुबह 11:00 बजे वह रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास से प्रस्थान करेंगे। उसके बाद 11:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा साहिबगंज के पतना प्रखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:00 बजे वह तालबड़िया फुटबॉल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा पतना स्थित आवास में उनका आगमन होगा। फिर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे औऱ रात्रि विश्राम पतना आवास में ही करेंगे। क्योंकि अगले दिन यानि कल रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि इनदिनों कई बार मुख्यमंत्री संथाल दौरे पर गये हैं। कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया है। संथाल के लोगों को कई बड़ी सौगात भी हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से दी गई है। ऐसे में आज भी उम्मीद की जा रही है कि नये साल में मुख्यमंत्री के तरफ से कोई बड़ी घोषणा या सौगात दी जाए।  

 

कार्यकर्ताओं को देंगे शुभकामनाएं
चुंकी नया साल है तो ऐसे में मुख्यमंत्री प्रखंडों के पार्टी कार्यकर्ता से नव वर्ष पर मिलेंगे और उन्हें शुभकामनाएं भी देंगे। कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं सुनेंगे। 5 जनवरी यानी कल मुख्यमंत्री अपने आवासीय कार्यालय पर कुछ परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे लगभग रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय साहिबगंज दौरे को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।