logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

द फॉलोअप डेस्क, रांची

Jharkhand News: इस वक़्त बेहद ही दुखद खबर सामने है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थीं। रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। CM ख़ुद से अपनी माँ की देखरेख में लगे हुए थे। वे कई बार अस्पताल जाकर डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे थे लेकिन अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार उनका निधन हो गया है। मां की तबीयत काफी खराब हो जाने के कारण ही आज कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गयी।

हैदराबाद में भी चला था इलाज 

आपको बता दें कि बीते 7 सितंबर को बेहतर इलाज के लिए रूपी सोरेन को CM हेमंत सोरेन हैदराबाद लेकर गए थे। वहाँ उनकी स्थिति में सुधार भी हुआ था। लेकिन घर लौटने के कुछ दिन बाद ही उनकी स्थिति फिर बिगड़ी थी तो उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था। तभी से उनका इलाज वहीं चल रहा था। 

शिबू सोरेन के निधन के बाद टूट गईं थी रूपी सोरेन 

रूपी सोरेन के पति पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ढाढ़स बंधाया था। शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान लेने व्हील चेयर पर ख़ुद रूपी सोरेन ही गईं थी। शिबू सोरेन के निधन के बाद रूपी सोरेन टूट गईं थीं। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी समस्या हो रही थी।

Tags - Chief Minister Hemant Soren; Rupi Soren; Demise