logo

Ranchi : यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी शुभकामना

यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी शुभकामना

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यूक्रेन से सुरक्षित लौटे के स्टूडेंट्स ने मुलाकात की। सभी ने यूक्रेन से सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए प्रयास हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार यूक्रेन से राज्यवासियों के सुरक्षित वापसी का हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री से इन छात्रों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम का संचालन इसलिए किया जा रहा है ताकि राज्यवासियों की जानकारी हमें प्राप्त हो और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में महगामा के मोहम्मद शम्सुल हक, अब्दुल अजीम, सोहेल अख्तर और मोहम्मद दानिश आरजू शामिल थे। ये सभी यूक्रेन के विनितसिना स्थित केवीएमयू कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।