logo

Ranchi : दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ट्वीट कर दी जानकारी

lalu_delhi.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव से हुई। सीएम ने खुद ट्वीट कर यह बताया कि  कि बुधवार को  दिल्ली से रांची लौटते वक्त उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू यादव से हुई है। मीसा भारती ने अपने पिता की तबीयत की जानकारी हेमंत सोरेन को दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


दो तस्वीरें साझा की हैं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में लालू यादव स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं। उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दूसरी तस्वीर में मीसा भारती दिख रही है। जो हेमंत सोरेन को पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दे रही हैं। 


मुख्य सचिव के घर गये थे सीएम 
गौरतलब है कि झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव की बेटी का निधन दिल्ली में हो गया। वह शोक संतप्त परिवार से मिलने बुधवार को दिल्ली गए थे। दिल्ली से रांची लौटते वक्त ही मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर लालू यादव मिल गये।  मुख्यमंत्री ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है।