logo

एजी ने आधिकारिक रूप से कहा डीजीपी अनुराग गुप्ता रिटायर कर चुके

dgp6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के बारे में महालेखाकार कार्यालय ने प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को उनके सवाल का जवाब दिया है। आधिकारिक रूप से महालेखाकार कार्यालय द्वारा 14 मई को दी गयी जानकारी में कहा गया है कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल को रिटायर कर चुके हैं। उन्हें 30अप्रैल तक ही वेतन पर्ची निर्गत किया गया है। गुप्ता के सेवा विस्तार संबंधी कोई भी जानकारी महालेखाकार कार्यालय को नहीं है। एजी के इस आधिकारिक पत्र के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गुप्ता रिटायर कर चुके हैं। मीडिया में आयी खबरें सही और तथ्य परक है।

Tags - anurag guptadgpjharkhandag