logo

मुख्यमंत्री हेमंत ने आउटसोर्सिंग कर्मी विशाल उरांव के परिजनों को दिया दो लाख रुपये का चेक

cm_cheque.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने आज दिवंगत विशाल उऱांव के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक बतौर आर्थिक मदद सौंपा। बता दें कि विशाल उरांव रांची नगर निगम में आउटसोर्सिंग के तहत कार्य करते थे। 27 सितंबर 2023 को उनकी असामयिक मौत पुरी में हो गयी थी। इससे उनका परिवार सदमे में था। सीएम हेमंत सोरेन ने  मानवीय संवेदना दिखाते हुए दो लाख रुपये का चेक परिवार को सौंपा। साथ ही कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है। सीएम हेमंत ने इस मौके पर परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी उनकी मदद करेगी। मृतक उऱाव के परिवार को शीघ्र ही सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जायेगा। 

27 सितंबर को पुरी में हुई थी मौत 
गौरतलब है कि रांची, कुम्हार टोली निवासी विशाल उरांव का निधन 27 सितंबर 2023 को हो गया था। विशाल उरांव उस समय ओड़िशा के पुरी भ्रमण पर थे। उनका निधन समुद्र में डूबने से हो गया था। मृतक विशाल उरांव रांची नगर निगम से संबद्ध आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करते थे। वे मुख्यमंत्री आवास में माली का कार्य करते थे। मौके पर मृतक विशाल उरांव की मां नन्दनी देवी, बड़े भाई रवि उरांव सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N