logo

शहादत दिवस : भगवान बिरसा मुंडा कोकर समाधि स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री व राज्यपाल, धरती आबा को किया नमन

BIRSA_MUNDA_KOKAR.jpg

रांचीः
झारखंड में भगवान की तरह पूजे जानेवाले धरती आबा बिरसा मुंडा की आज 122वीं पुण्यतिथि है। राज्यवासी हर मौके पर धरती आबा बिरसा मुंडा को बड़ी शिद्दत के साथ याद करते हैं और राज्य में हर जगह इनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और  राज्यपाल रमेश बैस कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचे हैं। उन्होंने धरती आबा के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया है। इसके साथ ही श्रध्दांजलि अर्पित की है। सीएम के साथ इस मौके पर झामुमो नेत्री व राज्यसभा सांसद महुआ भी मौजूद रहीं 

 


समाधि स्थल को सजाया गया 
धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को लेकर समाधि स्थल को सजाया गया है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई करायी गयी है। पानी का छिड़काव किया गया है। फूलों से पूरे समाधि स्थल को सजाया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।