logo

छवि रंजन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

छवि रंजन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

द फॉलोअप डेस्क
लैंड स्कैम के आरोपी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने रांची PMLA कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से बेल की मांग की है।
बता दें कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने 6 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद छवि रंजन ने बेल की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
छवि रंजन जिस मामले में आरोपी हैं, वह रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु में सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। इस मामले में छवि रंजन के अलावा बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल, जमीन कारोबारी अफसर अली, तल्हा खान, फैयाज खान, इम्तियाज खान, अमित अग्रवाल, दिलीप घोष और सेना के कब्जे वाली जमीन के फर्जी रैयत प्रदीप बागची भी आरोपी हैं। इस मामले के एक अभियुक्त अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बेल दे दी थी।


 

Tags - Chavi ranjan news chavi Ranjan news updates latest Chavi Ranjan news Chavi ranjan updates latest Chavi ranjan news Chavi ranjan Supreme Court Chavi ranjan Demanda for Bail from Supreme Court latest Supreme Court news Supreme Court updates latest