logo

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 37 कांडों का निष्पादन; 206% रही दर

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सितंबर में 37 कांडों का निष्पादन; 206% रही दर

द फॉलोअप डेस्क:

Chhatarpur: छतरपुर (Chhatarpur) अनुमंडल (Subdivision) में लंबित विशेष अनुसंधान (SR) कांडों के निष्पादन में पुलिस ने तेजी दिखाई है। सितंबर 2026 में 18 नये मामले दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने 37 मामलों का निष्पादन किया। इस तरह मामलों के निष्पादन की दर 206 प्रतिशत रही। महीने के दौरान नये दर्ज मामलों की तुलना में 19 अधिक कांडों का निष्पादन हुआ, जिससे लंबित मामलों की संख्या में कमी आयी।

185 से घटकर 166 रह गये लंबित कांड

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एक सितंबर 2026 से पहले छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न थानों में 185 विशेष अनुसंधान कांड लंबित थे। सितंबर में 18 नये मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 37 मामलों का निष्पादन किया। इसके बाद महीने के अंत तक लंबित मामलों की संख्या घटकर 166 रह गयी। इस तरह एक महीने में लंबित कांडों की संख्या में 19 की कमी दर्ज की गयी।

एसडीपीओ के नेतृत्व में हो रही मामलों की समीक्षा

एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल के विभिन्न थानों में लंबित मामलों के निष्पादन और अनुसंधान की प्रक्रिया को गति देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत थाना प्रभारियों को लंबित कांडों की नियमित समीक्षा करने और नियमानुसार कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल लंबित मामलों की संख्या कम करना ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करना भी है। इसके माध्यम से मामलों की जांच समय पर पूरी करने और आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।