logo

बजट में चतरा को मिली बड़ी सौगात, बाबा साहेब विश्वविद्यालय की घोषणा, राजद ने बताया ऐतिहासिक 

89369.JPG

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में आज मंगलवार 24 फरवरी 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड राज्य 2026-27 अबुआ दिशोंम बजट को ऐतिहासिक बताया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्रीगणों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है। प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि चतरा में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई जिस पर राजद की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष बधाई दिया गया है।

प्रवक्ता कैलाश यादव ने राजद का पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में जेएमएम, कांग्रेस, राजद के साथ संयुक्त रूप से महागठबंधन सरकार तेजी से विकास कर रहा है। आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा राज्य के चहुमुखी विकास का लक्ष्य निर्धारित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। बजट में स्पष्ट रूप से ग्रामीण विकास में अर्थव्यवस्था की मजबूती, शिक्षा स्वास्थ चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, उद्योग, सड़क, पुल-पुलिया बनाने सहित नौकरी-पेशा को बढ़ावा एवं बेरोजगारी पलायन दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राजद ने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्षों में बजटीय लक्ष्य और अधिक होगा और राज्य तेजी से समृद्ध विकास की ओर आगे बढ़ेगा। राज्य में ST, SC, OBC  सहित कमजोर सामान्य वर्गों की मजबूती के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा होगा। विदित है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव ने राज्य के विकास के प्रति धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की मजबूती और सामाजिक न्याय के साथ कार्य करने का पक्षधर रहा है। विदित है कि विगत दिनों केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आम बजट पेश किया, जिसमे झारखंड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार अपनाया गया। उसके बावजूद झारखंड राज्य वार्षिक बजटीय लक्ष्य पेश कर विकसित राज्य को बढ़ावा की ओर कार्य कर रहा है।

Tags - Jharkhand Budget 2026-27 Chatra Baba Saheb University announcement Hemant Soren budget decision Kailash Yadav RJD statement RJD calls budget historic Jharkhand Assembly budget session 24 February 2026 Finance Minister Radhakrishna Kishore speech Ab