logo

गढ़वा में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के विजय जुलूस में बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, वीडियो वायरल

bvjlegt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद के विजय जुलूस निकालने पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और उन्हें घेरकर जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वायरल वीडियो मझिआंव नगर पंचायत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप साव चुनाव जीतने के बाद अपने वार्ड में जुलूस निकालकर लोगों का धन्यवाद ज्ञापन कर रहे थे। जुलूस जैसे ही अखौरी टोला पहुंचा, वहां पहले से मौजूद भीड़ ने जुलूस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। वहीं, वार्ड पार्षद की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। इसकी पुष्टि स्वयं एसपी ने व्हाट्सऐप के माध्यम से करते हुए कहा है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags - Garhwa district clash Jharkhand political clash Municipal election violence Jharkhand Ward councillor victory rally violence Akhori Tola Garhwa incident Viral video Garhwa fight Two groups clash in Garhwa Garhwa SP statement action Social media vi