logo

रांची : मसाला पीसने वाले सिलवट से पत्नी को मारा, घटनास्थल पर ही हुई मौत..पति फरार

crime_scene10.jpg

रांचीः 
राजधानी के चान्हो थाना क्षेत्र से एक हत्या की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोस गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मृतक महिला का नाम सावित्री देवी है। हत्या का आरोप उसके पति पर हीं है। घटना को अंजाम देने के बाद से पति फरार है। चान्हो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


सिलवट से मारा गया 
बताया जा रहा है कि सोस गांव में रमेश महली नामक शख्स का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने मसाला पीसने वाले सिलवट से पत्नी के सिर पर दे मारा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर रमेश महली फरार है।