logo

झारखंड में हो सकता है मौसम में बदलाव, तापमान में होगी वृद्धि

ूबा5ूा6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में आने वाले दिनों में सरस्वती पूजा के बाद, मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है, जिसके बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 

राज्य में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध रह सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। रविवार को भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन फिर आसमान साफ रहेगा। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल सकती है।न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
झारखंड के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राज्य के चतरा जिले में 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जबकि सरायकेला में 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

रांची का मौसम
शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।शनिवार का तापमान
- रांची: अधिकतम 30.2, न्यूनतम 14.0
- मेदिनीनगर: अधिकतम 31.8, न्यूनतम 12.5
- बोकारो: अधिकतम 29.5, न्यूनतम 11.6
- सरायकेला: अधिकतम 34.5, न्यूनतम 18.1
- गोड्डा: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 15.9
- खूंटी: अधिकतम 30.4, न्यूनतम 13.3
- चतरा: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 10.2
- हजारीबाग: अधिकतम 28.5, न्यूनतम 14.0
- गढ़वा: अधिकतम 32.0, न्यूनतम 13.0

Tags - Jharkhand Weather Weather News Weather Forecast Jharkhand News Latest News Breaking News