logo

Breaking : चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह से आजसू और NDA के उम्मीदवार

ajsu_pc2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह से आजसू ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चंद्रप्रकाश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा सीट से चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम की चर्चा हो रही थी। आज पार्टी की ओर से इसपर औपचारिक मुहर लगा दी गई। वर्तमान में गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ही सांसद हैं। अब पार्टी ने एक बार फिर इनपर ही दांव खेला है। 

किन्हें मिला टिकट देखिए...

दुमका सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ, खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से वीडी राम, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुलू महतो, राजमहल से ताला मरांडी, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं गिरिडीह से आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है।

 

 

Tags - jharkhandJharkhand news