logo

मौसम का हाल : आज से 21 मई तक राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना, 1 जून को प्री मानसून देगा दस्तक

badal7.jpg

रांचीः
झारखंड में इस साल लोग गर्मी से त्रस्त हैं , हर दिन भीषण गर्मी पड़ रही है। बीच में आसानी तूफान का कुछ असर रहा था जिससे हल्की राहत मिली थी लेकिन फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि एक राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग का कहना है  18 मई को भी उत्तर पूर्वी और दक्षिण के भागों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है ।लगातार इसी तरह 21 मई तक राज्य के कई ईलाकों में बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।


21 मई तक बारिश होने की संभावना 
झारखंड में 21 मई तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई है. कई इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की आशंका बनी हुई थी।यहां तक की राज्य के कई इलाकों में लू भी चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 21 मई तक बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

 

मानसून देगा दस्तक 
लगातार तीसरे साल जमशेदपुर समेत झारखंड में मानसून समय पर पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून अंडमान निकोबार के पास है। यह 27 मई को केरल में निर्धारित समय से 4 दिन पहले पहुंच जाएगा। यही वजह है कि इस बार पूरे भारत में मानसून समय पर आने का दावा मौसम विभाग कर रहा है।  विभाग ने जमशेदपुर समेत झारखंड में मानसून 11 से 14 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई है। एक जून से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।