logo

आज से 3 दिनों तक बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग ने सर्तक रहने की अपील की

बारिश2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
29 मार्च की सुबह यानि इस वक्त का मौसम काफी अच्छा है। धूप खिल गई है। सुबह-सुबह हल्की ठंड भी महसूस की जा रही थी, लेकिन थोड़ी ही देर में झारखंड के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नौ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 29 मार्च से 31 मार्च तक रांची जिले के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ-साथ वर्षा की संभावना जाहिर की है। हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। जिन नौ जिलों में बारिश की संभावना है उनमें रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा शामिल है। 30 और 31 मार्च को भी बारिश की संभावना है। 30 मार्च को रामनवमी है। ऐसे में बारिश रामनवमी के जुलूस में खलल डाल सकती है। 


2 अप्रैल से मौसम साफ 
मौसम विभाग ने किसानों को सावधान रहने को कहा है। दो दिनों तक खेतों से दूर रहने की अपील की गई है। कहा गया है कि वज्रपात से जान-माल का नुकसान हो सकता है। पशुओं को खुले में ना छोड़े। सब्जियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर लें। हालांकि 2 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा। सबसे अधिक बारिश 31 मार्च को होने के आसार है। 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 1 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल से आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। 30 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में तेज सतही हवा चलने की संभावना है। जिसकी गति लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT