logo

झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना, लोगों से सतर्क रहने की अपील

rain12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर गए हैं। वहीं बारिश को लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। अगले दो दिनों तक कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।


कई इलाकों में वज्रपात की आशंका 
मौसम केंद्र रांची ने आज (2 अक्टूबर) राज्य के कई इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई है। वहीं उत्तर पूर्व और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश की बात कही है। जिसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में राज्य के पश्चिची जिलों में भारी बारिश की बात कही गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। वहीं विभाग द्वारा कहा गया है कि राज्य में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार हैं। 


साफ होने तक बेवजह बाहर ना जाएं
मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश और येलो अलर्ट को देखते हुए दो और तीन अक्टूबर को लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी, पश्चिमी और पड़ोसी जिलों के लोगों को हिदायत दी है कि जब तक बेहद जरूरी न हो वो घर में ही रहें। किसानो से भी अपील की गई है कि मौसम साफ होने तक वो खेत में ना जाएं। लोगों से अपील की गई है कि मेघ गर्जन, वज्रपात से बचने के लिए वो पेड़ या फिर बिजली के खंभे के पास ना जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N