logo

चंपाई सोरेन दिल्ली से पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत 

RR281.jpg

रांची 
चंपई सोरेन दिल्ली से रांची पुहंच गये हैं। मिली खबर के मुताबिक रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया।  बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बुधवार को दिल्ली से वापस रांची आने की सूचना पहले से मिल रही थी। खबर है कि रांची आकर  वे झामुमो की प्रथामिक सदस्यता और मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देंगे। वहीं 30 अगस्त को वे रांची में ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

मिली खबरों ंमें कहा गया है कि रांची एयरपोर्ट पर चंपाई सोरेन को स्वागत करने के लिए कोल्हान के इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। बता दें कि चंपाई सोरेन को कोल्हान की जनता पसंद करती है क्योंकि उन्होंने यहां के युवाओं को टाटा स्टील कंपनी और अन्य संस्थाओं में नौकरियां दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके अलावा, कोल्हान के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते हुए उन्हें समाधान तक पहुंचाया। 

Tags - Champai Soren Ranchi Delhi warm welcome airport