logo

राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन, सीएम पद की लेंगे शपथ; आलमगीर और बसंत डिप्टी सीएम

राजभवन पहुंचे चंपई सोरेन, सीएम पद की लेंगे शपथ; आलमगीर और बसंत डिप्टी सीएम

द फॉलोअप डेस्क

महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन राजभवन पहुंच चुके हैं। यहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चंपई सोरेन के अलावा पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव, जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी अहमद मीर भी राजभवन पहुंचे। सीता सोरेन को भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है।