logo

विधायक आवास में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला, चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

विधायक आवास में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला, चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने सिमडेगा की एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा (Bhushan Bara) पर विधायक आवास में दुष्कर्म का आरोप लगा है। चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। चंपाई सोरेन ने इस घटना को स्वर्गीय निशा भगत प्रकरण से जोड़ते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने पूछा कि जब आदिवासी समाज की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर घटनाएं सामने आती हैं, तो सरकार की ओर से अपेक्षित जवाब और कार्रवाई क्यों दिखाई नहीं देती? उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मंईयां सम्मान’ योजना का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या आदिवासी महिलाओं और बेटियों का सम्मान केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित रह गया है?

Tags - Champai Soren Bhushan Bada Simdega Case Jharkhand Politics Minor Tribal Girl Case