logo

चंपाई सोरेन ने कर दी बड़ी घोषणा, खुद का संगठन बनाएंगे या हाथ मिलाएंगे

रगतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने घोषणा कर दी है कि उनका अगला रुख क्या होगा। उन्होंने अपने गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों से बात करते हुए बताया है कि वह नई पार्टी का गठन कर सकते हैं या फिर वैसे साथी के साथ हाथ मिलाएंगे जो यहां के आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब, गुरबा की चिंता करेगा। उन्होंने कहा कि पहले हम सोचे थे कि हम राजनीति से सन्यास ले लेंगे। लेकिन जब हम कोलकाता से लौट रहे थे तब हजारों कार्यकर्ता मुझे मिले उन्होंने मुझसे बात की तब हमने मन बनाया कि हम सन्यास नहीं लेगें। हम पार्टी गठन करेंगे। या ऐसा कोई दोस्त मिलेगा जिससे हमारा विचार मिलेगा। जो यहां के आदिवासी के अस्तित्व, मूलवासी के अस्तित्व, दलित का अस्तित्व के बारे में सोचेगा हम वैसा साथी के साथ चलने के लिए तैयार हैं। 


उन्होंने कहा कि हमारा नया अध्याय शुरू होगा और हमने कह दिया है कि हमारा क्या दर्द है। मेरी सोच है झारखंड को आदर्श बनाने का। यहां का आदिवासी, यहां का दलित को सम्मान देने के लिए आगे बढ़ेंगे करेंगे। जब हम साधारण थे तब भी मजदूर आंदोलन और झारखंड आंदोलन के लिए लड़ते थे। आज भी पूरा दुनिया जानता है कि हमारा नया अध्याय शुरुआत किस तरह से होने जा रहा है। 3 जुलाई को ही हमने घोषणा कर दिया था कि मेरा नया अध्याय शुरू होगा। नया अध्याय में हमने कह दिया है कि मेरा क्या दर्द है। 


आज हम आपके बीच है। आज से हमारा नया अध्याय का चैप्टर बनते जाएगा। मुझे विश्वास है आगे भी आप मेरे कदम से कदम मिलाएंगे। झारखंड को बने 24 साल हुआ है। 24 साल होने के बाद मेरा नया अध्याय शुरू होगा। इसलिए एक एक चीज को हम बारिकी से जानते हैं। आपके भावना आपके विचार को हम अपनाएंगे और आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से झारखंड में एक अलग उत्साह लाएंगे। जो वर्षों से यहां का अस्मिता यहां का अधिकार से वंचित है। उसको हम हक दिलाएंगे और अच्छा आर्दश राज्य बनाएंगे। हमको विश्वास है कि हमारे नया अध्याय में आप लोग मेरा साथ देंगे।