द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और सरकार को बेशर्म करार दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "बधाई हो, झारखंड सरकार ने रिम्स में इलाज करवाने वाले गरीबों के जान की कीमत तय कर दी। बताइये, इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे आप? बेशर्म सरकार!"
बधाई हो, झारखंड सरकार ने रिम्स में इलाज करवाने वाले गरीबों के जान की कीमत तय कर दी।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) October 10, 2025
बताइये, इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे आप?
बेशर्म सरकार ! pic.twitter.com/gAn8WyEt4H
दरसल, राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स शासी परिषद की बैठक में 9 अक्टूबर को एक अहम प्रस्ताव पारित किया गया, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचाई। इस प्रस्ताव के अनुसार, रिम्स में इलाज के दौरान जिन मरीजों की मौत होगी, उनके परिजनों को अब UPI के माध्यम से 5000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, इस कदम पर राज्य सरकार सालाना लगभग सात करोड़ रुपये खर्च करेगी और यह सहायता सभी वर्गों के लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
चंपाई सोरेन ने इस फैसले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे गरीबों की जान की कीमत तय करने वाला कदम बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी छोटी राशि से क्या होगा और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
