logo

क्रिकेटर सौरभ तिवारी से चैंबर के सदस्यों ने की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी

226.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के स्पोर्ट्स उप समिति के सदस्यों ने क्रिकेटर बल्लेबाज सौरभ तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सौरभ तिवारी का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर मैदान में लौटने की कामना की। चैंबर के पदाधिकारियों को अपने घर में मौजूद पाकर क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने प्रसन्नता जताते हुए आभार जताया। बातचीत के क्रम में उन्होंने अपने भविष्य की कार्ययोजना से भी चैंबर को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, स्पोर्ट्स उप समिति के चेयरमेन संतोष अग्रवाल और राजीव चौधरी शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT