logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JAC के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की 

JAC17.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड JAC के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से शिक्षा और संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। 

इसके बाद सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर निलेंदु कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को 9 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में आयोजित "कोल इंडिया मैराथन" के तृतीय संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। यह मुलाकातें राज्य के विकास और आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

 

Tags - The newly appointed Chairman of JAC Dr. Natwa Hansda meeeting with Chief Minister Hemant Soren