logo

पलक झपकते ही रांची की इस गली में चेन छीनकर फरार हो गये अपराधी

पलक झपकते ही रांची की इस गली में चेन छीनकर फरार हो गये अपराधी

द फॉलोअप डेस्कः 
राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर में चेन छिनतई की घटना को घटी है। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिस महिला के साथ चेन छिनतई की घटना घटी है उसका नाम गीता देवी है। महिला अपने बेटे के दुकान से अपने घर एक छोटी बच्ची के साथ जा रही थी। सड़क के दूसरी ओर गली में उनका मकान है। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग उस गली में घुसे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला को क्रॉस कर आगे बढ़ गये। इसके बाद चंद सेकेंड में ही बाइक सवार वापस लौटे। इसके बाद महिला से सटाकर बाइक रोकी। पलक झपकते ही महिला के गले से चेन झपटा और बाइक में सवार हो वहां से फरार हो गये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रही है। घटना आज दोपहर सवा 1 बजे की है।