logo

चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी, बरामद किये 3 आईईडी और स्पाइक होल

raid3.jpg

चाईबासा 

चाईबासा पुलिस को आज नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस दल ने टोंटो थाना के पाटातोरब के पास तीन IED और एक स्पाइक होल बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ये बरामदगी हुई है। इस बारे में पुलिस कपतान आशुतोष कुमार ने शनिवार को बताया कि इलाके में नक्सलियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। IED और एक स्पाइक होल के बरामद होने से निश्चय ही नक्सलियों के हौसले पस्त होंगे। पुलिस कप्तान ने बताया कि बरामद IED का वजन आठ किलो, पांच किलो और दो किलो है। साथ ही बताया कि एक स्पाइक होल भी बरामद किया गया है। तीनों IED सुरक्षाबलों द्वारा डिफ्यूज कर दिये गये हैं। 

जारी रहेगा सर्च अभियान 

बताया कि इलाके में नक्सलियों के सफाये तक पुलिस का सर्च अभियान जारी रहेगा। पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये लोग विध्वंसक कारनामे को अंजाम देने के फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 जनवरी 2023 से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीमें सर्च अभियान पर हैं।