logo

असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल, कहा- धनबाद की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी

ोेोीिग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता  हरेंद्र सिंह अपने प्रमुख लक्ष्य धनबाद फर्स्ट के बैनर तले हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत रंगुनी बस्ती से हुई और भूली मोड़, बिनोद बिहारी महतो चौक, असर्फी हॉस्पिटल, मेमको मोड़, सिटी सेंटर होते हुए कार्यक्रम स्थल रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंची।


हरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "धनबाद की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।" उन्होंने अपने समर्थकों को धनबाद के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि "धनबाद फर्स्ट" का उद्देश्य शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और हर नागरिक के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। उनकी इस पहल को स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा काफी सराहना मिली।


यह परिवर्तन यात्रा भाजपा के आगामी चुनावी अभियानों का एक हिस्सा है, जिसमें स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।