logo

दिल्ली चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश कार्यालय में जश्न, बाबूलाल बोले- आपदा के खिलाफ दिल्ली की जनता का जबर्दस्त जनादेश

bjpdelhi.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी पर झारखंड भाजपा ने जीत का जश्न मनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आपदा के खिलाफ दिल्ली की जनता का जबर्दस्त देकर जनादेश मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा। मरांडी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया, इसके लिए मैं जनता जनार्दन का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा के खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है। जनता ने मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास जताया है। 

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने दिल्ली की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को बेनकाब कर दिया है। विकास विरोधी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले  राजनीतिज्ञों को इस जीत से सबक लेनी चाहिए।

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टी आपदा पार्टी को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाया है। दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को केवल चुनाव नहीं हराया बल्कि अरविंद केजरीवाल  को चित से उतार दिया है।

वहीं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अब जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। मोदी की गारंटी अब जमीन पर साकार होगी। विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि  पिछले एक दशक से दिल्ली की जनता को केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए गए। आज जनता झूठे और भ्रष्टाचारी लोगों को सबक सिखाई है।

Tags - Celebration at the state office on BJP's massive victory in Delhi elections babulal marandi bjp jharkhand bjp news hindi news arvind kejriwal aap party bjp delhi