द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CBSE 10 th 2026 का आज रिजल्ट जारी कर दिया है। परिक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in या www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी UMANG APP पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि जिन विद्यार्थियों का “अपार आईडी” पहले से cbse के रिकॉर्ड से पहले से ही लिंक्ड है, वे सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट digilocker के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। इन परीक्षार्थियों को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉगइन करना होगा। वहीं जिन परीक्षार्थियों का “अपार आईडी” नहीं बना हुआ है, तो उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा, उसके बाद ही रिजल्ट देख पाएंगे।

ऐसे रिजल्ट चेक करें -
• Step- 1 cbse.gov.in या या results.cbse.nic.in या www.digilocker.gov.in पर जाएं।
• Step- 2 होम पेज पर Class 10th results 2026 announced लिंक पर जाएं।
• Step- 3 परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड का रोल नं. दर्ज करें।
• Step- 4 पेज खुलने के बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही प्रिंट कर सकते हैं।