रांचीः
कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ मंत्री आलमगीर आलम ने दलबदल का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाया था। आज इसपर आज सुनवाई हुई। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने मामले की सुनवाई की। अब अगली सुनवाई 5 सितंबर को की जाएगी। बता दें कि तीनों विधायकों के खिलाफ विधायक अनुप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और भूषण बाड़ा ने सदस्यता समाप्त करने के मामले पर एक सितंबर को रिपोर्ट मांगी थी।

नेटवर्क प्रॉब्लम का दिया तर्क
कांग्रेस के तीनों विधायकों ने सुनवाई के दौरान यह तर्क दिया कि उनके पास मोबाइल नहीं है। नेटवर्क की समस्या है। लैपटॉप के माध्यम से सुनवाई पांच सितंबर को किया जाये।

फिलहाल कोलकाता में है
बता दें कि स्पीकर के ट्रिब्यूनल ने तीनों विधायकों इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को नोटिस जारी किया था। उन्हें 1 सितंबर तक पक्ष रखने को कहा गया था। जमानत मिलने के बाद तीनों विधायक कोलकाता में हैं। शिकायत करने वाले विधायकों के मुताबिक तीनों निलंबित विधायकों ने भाजपा में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रुपए और मंत्री पद का ऑफर किया गया था।
