logo

विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची में POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोप गंभीर हैं!

विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची में POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोप गंभीर हैं!

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है। सिमडेगा की 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने विधायक आवास पर जबरन दुष्कर्म, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने धुर्वा थानाक्षेत्र अंतर्गत आवास पर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि विधायक ने जबरन दुष्कर्म किया और इस बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता ने विधायक पर लगाए संगीन आरोप
गौरतलब है कि नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया था कि विधायक भूषण बाड़ा के आवास पर उसे पढ़ाई कराने का झांसा देकर लाया गया था, लेकिन यहां उससे घर का काम करवाया जाता था। वह विधायक आवास पर झाड़ू-पोंछा, बर्तन और कपड़े धुलने जैसे काम करती थी। पीड़िता का कहना है कि वारदात वाले दिन विधायक किसी दौर से वापस लौटे थे और अपने कमरे में उससे पानी मंगवाया था। पीड़िता का दावा है कि जब वह विधायक भूषण बाड़ा को पानी देने गई तो उसके साथ जबर्दस्ती की गई।

पीड़िता ने एक समाचार पोर्टल के साथ बातचीत में यह भी आरोप लगाया था कि विधायक द्वारा यौन उत्पीड़न करने से उसका गर्भ ठहर गया था। हालांकि, बाद में गर्भपात हो गया। 

कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण का दावा
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि विधायक भूषण बाड़ा के आवास में उनके इलाके से अक्सर कम उम्र की लड़कियां पढ़ाई के बहाने लाई जाती हैं, लेकिन रांची में उनसे विधायक आवास में घरेलू काम कराया जाता है। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली वह अकेली लड़की नहीं है, बल्कि कई और लड़कियों के साथ ऐसी घटना हुई है। पीड़िता ने उसी बातचीत में कहा था कि वह विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराएगी। 
 

Tags - Bhushan BaraPOCSO ActRanchiJharkhand News