logo

रांची : 19 बाल कैदियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज, सोमवार को हुआ था विवाद 

bal_sudhar_grih1.jpg

रांचीः
रांची के डुमरदगा बाल सुधार गृह में सोमवार को दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कई बाल कैदी घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस एक्शन में दिख रही है। 19 बाल बंदियों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई वरीय गृहपति की ओर से की गई है। सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में दोबारा ऐसी घटना ना हो। अगर ऐसा हुआ तो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

मोबाइल भी बरामद 
सोमवार को हुप विवाद के बाद सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान चार बाल बंदियों के पास से मोबाइल भी मिला है। जिसे जब्त कर सदर पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में शामिल बाल कैदियों से पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी।  प्राथमिकी में आरोप है कि बीते सोमवार की शाम पांच बजे रांची और खूंटी के बाल कैदी आपस में उलझ गए। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी डंडे भी चले। 

 

पहले भी हो चुकी है मारपीट 
इससे पहले भी 22 फरवरी को सुबह में बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें करीब आधा दर्जन कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें इलाज के लिए RIMS भेजा गया था। बताया जा रहा है कि एक बाल बंदी गैंग का लीडर है। उसके गैंग के साथ नये बंदियों की बहस के बाद मारपीट हुई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कुछ बाल बंदियों को दूसरे रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था।