logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम, IIHM की मालबिका बनर्जी ने साझा की होटल मैनेजमेंट की संभावनाएं

r67uw67betrtb5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फिरायालाल पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके मुख्य प्रवक्ता मालबिका बनर्जी थीं, जो इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) की हेड, मार्केटिंग, एडमिशन और बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके सहयोगी विवेक कुमार झा, जो रांची शाखा के एसोसिएट ऑफिसर थे, भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, नीरज कुमार सिन्हा और उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रही। मालबिका बनर्जी ने विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इसमें उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज, नौकरी के अवसरों, छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सहायता और ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोर्सेज की जानकारी दी। विद्यार्थियों को इस जानकारी से काफी लाभ हुआ।
इसके अलावा, मालबिका ने अपने संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को वीडियो और ऑडियो के माध्यम से साझा किया, जिनमें कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उनकी भूमिका और अंबानी परिवार के विश्वस्तरीय विवाह समारोह में उनके विद्यार्थियों की जिम्मेदारी भी शामिल थी। इस कार्यक्रम के दौरान उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने अतिथियों को विद्यालय की काफ़ीबुक और पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और योग्यता के आधार पर अपने लक्ष्य चुनने में मदद मिलती है, और वे अपने परिश्रम से लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होते हैं।


 

Tags - latest Firayalal School News Firayalal School updates latest Firayalal School News Firayalal School News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Firayalal School Updates latest updates Firayalal School News Firayalal School New