logo

ओरमांझी टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग, पति-पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बचे 

car_fire.jpg

रांची   
रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग स्थित ओरमांझी टोल प्लाजा के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हजारीबाग से रांची की ओर आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर कार जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोक दिया।

परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

इसी दौरान कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे फुर्ती दिखाते हुए बाहर निकल गए। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं  सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Tags - Vehicle Fire Incident Family Escapes Safely Road Safety