logo

धनबाद में CISF की बहाली के लिए हो रही शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी की मौत 

CISF2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
धनबाद के सरायढेला में सीआईएसएफ की शारीरिक परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक की पहचान डाल्टनगंज के कर्म देव कुमार के रूप में हुई है। दौड़ के बाद हुए मेडिकल में उसकी अचानक तबीयक खराब हो गयी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद शनिवार को परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले गए। 

मिली जानकारी के अनुसार कर्म देव बीए पार्ट वन का छात्र था। इसके साथ वह मैट्रिक के छात्रों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसके कारण घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वहीं उसके 1 भाई और 2 बहने है। घटना की खबर सुन कर परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है। दोनों बहनें रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं और माता का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

घटना के संबंध में कर्म देव के चचेरे भाई ने बताया कि 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। उन्होंने कहा की यह समय बहुत कम है। उन्होंने सरकार से दौड़ की दूरी कम करने की मांग की है ताकि अभ्यर्थी सही से परीक्षा दे सकें।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज धनबाद न्यूज सीआईएसएफ Jharkhand News Jharkhand Hindi News Dhanbad News CISF